पैरा एशियन गेम्स में भारत के 166 एथलीट्स उतरेंगे, प्रमोद भगत और भाविना पटेल ओपनिंग सेरेमनी में फ्लैग बियरर

नई दिल्ली।

एशियन गेम्स के बाद अब पैरा एशियन गेम्स का आयोजन होने जा रहा है। जापान के आइची-नगोया में ही पैरा गेम्स भी होंगे। इसकी शुरुआत 18 अक्टूबर से होगी और 24 तक इवेंट होंगे। 2026 पैरा एशियन गेम्स के लिए भारत 10 स्पोर्ट्स के लिए 166 एथलीट्स भेज दिया है। खेल मंत्रालय ने कुल 275 सदस्यीय दल को मंजूरी दे दी है। इसमें 111 पुरुष और 55 महिला एथलीट्स के अलावा उनके सहयोगी और स्टाफ के सदस्य हैं।सबसे ज्यादा 63 एथलीट्स पैरा एथलेटिक्स इवेंट्स के हैं। वहीं पैरा बैडमिंटन में भारत के 28 जबकि पैरा स्वीमिंग में 16 खिलाड़ी उतरेंगे। इसके अलावा पैरा शूटिंग, पैरा टेबल टेनिस, ब्लाइंट फुटबॉल, पैरा पावरलिफ्टिंग, पैरा जुडो और पैरा साइक्लिंग में भी भारत के एथलीट्स मेडल के लिए दावेदारी पेश करेंगे। पिछले पैरा एशियन गेम्स में भारत ने 27 गोल्ड समेत कुल 108 मेडल जीते थे।़

प्रमोद भगत और भाविना पटेल फ्लैग बियरर

पैरालंपिक चैंपियन प्रमोद भगत और भाविना पटेल ओपनिंग सेरेमनी में फ्लैग बियरर के तौर पर भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे। भारत के सबसे मशहूर पैरा बैडमिंटन खिलाड़ियों में से एक प्रमोद ने 2014 से 2023 के बीच छह एशियन पैरा गेम्स मेडल जीते हैं, जिनमें दो गोल्ड और चार ब्रॉन्ज शामिल हैं। भारत की टॉप पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों में से एक भाविना ने 2018 से 2023 के बीच दो एशियन पैरा गेम्स मेडल जीते हैं, जिनमें एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज शामिल है।

एशियन पैरा गेम्स 2026: भारत के 166 खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

पैरा टेबल टेनिस (10 खिलाड़ी)

महिला: भाविनाबेन हसमुखभाई पटेल, सोनलबेन मनुभाई पटेल, बेबी सहाना रवि, एकता भ्यान, प्राची पांडे, सविता विट्ठल अज्जनकट्टी।

पुरुष: दत्ताप्रसाद जोतिराम चौगुले, संदीप डांगी, जेहान डोराब मदन, शुभम वाधवा।

पैरा बैडमिंटन (28 खिलाड़ी)

महिला: मनीषा रामदास, नित्या श्री सुमति सिवन, अल्फिया जेम्स, थुलासिमति मुरुगेसन, मंदीप कौर, नीरज, शांतिया विश्वनाथन, कनक सिंह जादौन, मानसी गिरिशचंद्र जोशी, पल्लवी कालुवेहल्ली मंजुनाथ रेड्डी, संजना कुमारी।

पुरुष: नवीन शिवकुमार, नितेश कुमार, कृष्णा नागर, प्रमोद भगत, सुकांत कदम, सूर्यकांत यादव, ऋतिक रघुपति, सिवराजन सोलाईमलाई, अबू हुबैदा, प्रेम कुमार आले, सुदर्शन मुथुसामी सरवनकुमार, उमेश विक्रम कुमार, हरिस मिथिली श्रीकुमार, हार्दिक मक्कड़, अभिजीत सखूजा, राकेश पांडे, सुहास यतिराज।

पैरा तीरंदाजी (11 खिलाड़ी)

महिला: शीतल देवी, पायल नाग, भावना, पूजा, स्वाति चौधरी।

पुरुष: हरविंदर सिंह, विजय सुंडी, तोमन कुमार, श्याम सुंदर स्वामी, आदिल मोहम्मद नजीर अंसारी, विनायक अमोल ब्रीड।

पैरा एथलेटिक्स (62 खिलाड़ी)

महिला: अंजनाबेन रोहितभाई बुम्बाडिया, दीप्ति जीवनजी, निमिषा सुरेश, प्रीति पाल, सिमरन, सौम्या, जयंती बेहरा, तेजलबेन अमराजी डामोर, राधा वेंकटेश, अमीषा रावत, भाग्यश्री माधवराव जाधव, करमज्योति, रक्षित्था राजू, सुचित्रा परिडा, सुवर्णा राज, रवन्नी वलसानैनी।

पुरुष: अजय कुमार, अकीरा नंदन बनोथु, देवेंद्र कुमार, हनी, दिलीप महादू गावित, महेंद्र गुर्जर, मनजीत, मोहम्मद बासिल मोर्सिंगनाकथी, निषाद कुमार, परवीन, प्रणव सूरमा, राकेशभाई भट्ट, राम रतन सिंह, रिंकू, सचिन सर्जेराव खिलारी, शैलेश कुमार, शरथ शंकरप्पा, सुमित, अजीत सिंह, आयुष वर्मा, धरमबीर, होकाटो होतोजे सेमा, मोहम्मद यासिर, नवदीप, परमोद, प्रणव प्रशांत देसाई, प्रवीण कुमार, राकेश, रवि रोंगाली, सोलैराज धर्मराज, सुजीत शिवदासन, वरुण सिंह भाटी, विशेष, अमित कुमार, अनुभव चौधरी, बंटी, भाविककुमार दिनेशभाई भरवाड़, प्रदीप कुमार, प्रदीप कुमार, राहुल, संदीप, संदीप संजय सरगर, सोमन राणा, सुखचैन, परवीन कुमार, प्रवीण शर्मा।

पैरा जूडो (7 खिलाड़ी)

महिला: रेणुका नारायण सालवे, कोकिला, गुलशन, वृशाली अशोक मोरे, डिंपल।

पुरुष: कपिल परमार, बिजेंद्र।

पैरा तैराकी (16 खिलाड़ी)

महिला: वैशाली विनोद जगताप, देवांशी सतीजा।

पुरुष: कपिल कुमार, अजय हिंदुराव भोसले, रवि वीरा वेंकट भवानी बुडिगिना, अब्दुल कादिर इंदौरी, सुयश नारायण जाधव, चैतन्य विश्वास कुलकर्णी, रोहित कुमार, गोपीचंद लिंगुता, वंगा निरंजन मुकुंदन, तेजस नंदकुमार, हिमांशु नंदल, स्वातिक पाटिल, मोहम्मद शम्स आलम शेख, जहांगीर मोल्ला।

पैरा शूटिंग (13 खिलाड़ी)

महिला: अवनि लेखरा, मोना अग्रवाल, भक्ति शर्मा, रुबीना फ्रांसिस, सृष्टि अरोड़ा, सुमेधा पाठक।

पुरुष: आनंद कृष्णन एच, आमिर अहमद भट, मनीष नरवाल, निहाल सिंह, राकेश निदागुंडी, रुद्रांश खंडेलवाल, स्वरूप महावीर उन्हालकर।

पैरा पावरलिफ्टिंग (8 खिलाड़ी)

महिला: सुमन देवी, कस्तूरी राजमणि, जसप्रीत कौर, सीमा रानी।

पुरुष: अशोक, झंडू कुमार, मनीष कुमार, परमजीत कुमार।

ब्लाइंड फुटबॉल (10 खिलाड़ी)

पुरुष: बोजे मारबोम, क्लिंगसन मराक, प्रदीप पटेल, साहिल, शिवम सिंह, सोवेंद्र सिंह, तुषार कुमार, विष्णुभतेजुबा वाघेला, आदित्य सजवान (गोलकीपर), सुजीत पुथनकाट्टुनिकरथ ससी (गोलकीपर)।

पैरा साइक्लिंग (1 खिलाड़ी)

पुरुष: अरशद शेख।