संसद के बाहर विपक्षी नेताओं का प्रदर्शन जारी

दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र का आज आखिरी दिन है। अंबेडकर विवाद पर आज फिर संसद के बाहर विपक्ष प्रदर्शन कर रहा है। विपक्षी सांसद विजय चौक से संसद भवन तक मार्च निकाल रहे हैं। इस प्रदर्शन में कांग्रेसी सांसद प्रियंका गांधी तो शामिल दिखी, लेकिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी नदारद दिखे।

आपको बता दे, कि 19 दिसंबर को लोकसभा में प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर हुई थी। राहुल गांधी पर विपक्ष के सासंद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत को चोटिल करने का आरोप है।  भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर और बांसुरी स्वराज ने राहुल गांधी के खिलाफ  हत्या की कोशिश, धमकाने, धक्का देने के आरोप समेत BNS की 7 धाराओं में पुलिस को शिकायत दी थी। हालांकि, पुलिस ने धारा- 109 (हत्या की कोशिश) हटाकर सिर्फ 6 धाराओं में FIR में दर्ज की है। इन धाराओं में चोट पहुंचाने के इरादे से काम करना, धक्का देना-डराना धमकाना शामिल है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *