केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए 1 बेहद अहम खबर सामने आई है। बहुप्रतीक्षित 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission) अब पूरी तरह से सक्रिय (Active) मोड में आ गया है। आने वाले समय में सरकारी कर्मचारियों की सैलरी, भत्तों और पेंशन स्ट्रक्चर को लेकर आयोग ने कर्मचारी संगठनों और यूनियनों से सीधे संवाद की प्रक्रिया तेज कर दी है। यह इस बात का साफ संकेत है कि आयोग अब सिर्फ कागजी कार्यवाही नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर सुझाव लेकर अपनी फाइनल सिफारिशें तैयार कर रहा है।
कब और कहां होंगी महत्वपूर्ण बैठकें?
विभिन्न पक्षों की मांगें और सुझाव सीधे सुनने के लिए आयोग ने 2 प्रमुख शहरों में बैठकों का कार्यक्रम तय किया है:
- नई दिल्ली में बैठकें: 28, 29 और 30 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएंगी।
- पुणे में बैठकें: 4 और 5 मई 2026 को होंगी।
- भविष्य की योजना: आने वाले समय में मुंबई और अन्य राज्यों में भी ऐसी बैठकों का आयोजन किया जाएगा।
इन बैठकों में शामिल होने के लिए 1 बेहद जरूरी शर्त रखी गई है। जो भी यूनियन या संस्था इस बैठक में शामिल होना चाहती है, उसे पहले आयोग की वेबसाइट पर अपना ‘मेमोरेंडम’ यानी सुझावों का दस्तावेज जमा करना होगा। यह मेमोरेंडम जमा करने की आखिरी तारीख 30 अप्रैल 2026 तय की गई है। इसके बाद ही अपॉइंटमेंट के लिए आवेदन किया जा सकेगा।
1.80 लाख रुपये महीने की नौकरी: आयोग में कंसल्टेंट पदों पर बंपर भर्ती
कर्मचारियों से संवाद के अलावा, 8वें वेतन आयोग ने 1 और बड़ा कदम उठाते हुए ‘कंसल्टेंट’ (Consultant) पदों पर बंपर भर्ती प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। कुल 20 पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं।
