सोने-चांदी की कीमतों में बंपर उछाल, 10 ग्राम सोना 1.58 लाख के पार, चांदी भी हुई महंगी

Gold Silver Price Hike

Gold Silver Price Hike:भारतीय सर्राफा बाजार में इस हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है। 16 मई 2026 के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 1 किलो चांदी के दाम 12900 रुपए बढ़कर 2.69 लाख रुपए पर पहुंच गए हैं। इससे पहले 9 मई को चांदी 2.56 लाख रुपए पर थी। वहीं, सोने के दाम में भी 7132 रुपए की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 9 मई को 10 ग्राम सोना 1.51 लाख रुपए पर था, जो अब बढ़कर 1.58 लाख रुपए पर पहुंच गया है।

इस साल कितनी महंगी हुई कीमती धातुएं? साल 2026 में सोने और चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। 1 जनवरी 2026 से अब तक सोना 25015 रुपए और चांदी 38080 रुपए महंगी हो चुकी है। गौरतलब है कि 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोना 1.33 लाख रुपए और 1 किलो चांदी 2.30 लाख रुपए पर थी। इस साल 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का अपना ऑलटाइम हाई भी बनाया था।

सरकार ने बढ़ाई 15 प्रतिशत इंपोर्ट ड्यूटी सोने-चांदी की लगातार बढ़ती कीमतों और आयात को नियंत्रित करने के लिए केंद्र सरकार ने हाल ही में बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने सोना और चांदी के आयात पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी को 6 प्रतिशत से बढ़ाकर सीधा 15 प्रतिशत कर दिया है। इसमें 10 प्रतिशत बेसिक कस्टम ड्यूटी और 5 प्रतिशत एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस शामिल है, जिसके चलते घरेलू बाजार में कीमतों को सीधा झटका लगा है।

सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान 1 सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। हॉलमार्क पर लिखे अल्फान्यूमेरिक कोड से सोने की शुद्धता का सटीक पता चलता है। 2 कीमत क्रॉस चेक करें सोना खरीदते समय 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग भाव को इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट से जरूर क्रॉस चेक कर लें।