गूगल ला रहा Ai का ऐसा टूल, जो 4 सेकेंड में बना कर देगा बेहतरीन एआई इमेज

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में गूगल ने अपना नया AI इमेज जनरेशन मॉडल Nano Banana 2 Lite पेश किया है। कंपनी का दावा है कि यह अब तक का सबसे तेज और किफायती मॉडल है, जो महज 4 सेकेंड में टेक्स्ट के आधार पर AI इमेज तैयार कर सकता है।

गूगल के मुताबिक, इस मॉडल को खास तौर पर तेज गति से विजुअल आइडिया तैयार करने, प्रोटोटाइप बनाने, बड़ी संख्या में AI तस्वीरें जनरेट करने और हाई-वॉल्यूम कंटेंट क्रिएशन जैसी जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है।

कंपनी का कहना है कि Nano Banana 2 Lite की सबसे बड़ी खासियत इसकी स्पीड है। यह यूजर्स के टेक्स्ट प्रॉम्प्ट को कुछ ही सेकेंड में तस्वीर में बदल देता है, जिससे डिजाइनर्स, कंटेंट क्रिएटर्स और डिजिटल प्रोफेशनल्स का काफी समय बच सकता है। अगर गूगल का दावा सही साबित होता है, तो यह मॉडल उन यूजर्स के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकता है जिन्हें कम समय में बड़ी संख्या में AI इमेज तैयार करनी होती हैं।