नई दिल्ली। जापान की टू-व्हीलर मैन्युफैक्चरर Yamaha ने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर Xenter E को लॉन्च किया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में साइलेंट इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। Xenter E की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 108 किलोमीटर की है। यामाहा ने इसे 125 cc के इलेक्ट्रिक स्कूटर के समान बताया है।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में स्लिम और एप्रन डिजाइन के साथ रेक्टैंगुलर हेडलैम्प है। इसमें एल्युमीनियम स्विंगआर्म दिया गया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 16 इंच का व्हील साइज है। Xenter E में सस्पेंशन के लिए फ्रंट पर टेलीस्कोपिक फोर्क्स और रियर में स्विंगआर्म के साथ शॉक एब्जॉर्बर हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक दी गई हैं।
Xenter E में 3-फेज एक्सिटेशन मोटर है। यह 7.5 kW की पीक पावर और 33.3 Nm का अधिकतम टॉर्क जेनरेट करती है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 70.2 Ah का बैटरी पैक है। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 108 किलोमीटर की है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में चेसिस पर मोटर को फिक्स किया गया है। Xenter E की बैटरी को लगभग 5.5 घंटे में 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की ऊंचाई 790 mm और भार लगभग 121 किलोग्राम का है। भारत में जुलाई में यामाहा ने Aerox-E इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया था। इसका डिजाइन पेट्रोल से चलने वाले Aerox 155 के समान है। देश में यामाहा का यह दूसरा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर है। Aerox-E में परफॉर्मेंस पर फोकस किया गया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्राइस 2.82 लाख रुपये का है।
Aerox-E में 1.5 kWh की डिटैचेबल बैटरी दी गई है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की मोटर 12.9 hp की पीक पावर और 48 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। यामाहा ने बताया है कि इसकी बैटरी हाई-एनर्जी टाइप सेल्स का इस्तेमाल करती है, जिससे इस स्कूटर का परफॉर्मेंस बेहतर होता है। Aerox-E की सिंगल चार्ज में IDC रेंज लगभग 117 किलोमीटर की है। इसमें Eco, Standard और Power राइडिंग मोड मिलते हैं। इन राइडिंग मोड का इस्तेमाल ट्रैफिक की स्थितियों के आधार पर किया जा सकता है। इसमें Boost मोड भी है, जो जल्द ओवरटेक करने के लिए पावर को बढ़ाता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में ट्विन-LED हेडलैम्प और LED टेल-लैम्प है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में ऐप-बेस्ड कनेक्टिविटी के साथ TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है।
