Chhattisgarh Railway News:गर्मी के इस मौसम में सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए एक बहुत बड़ी और राहत देने वाली खबर सामने आई है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने यात्रियों की भारी भीड़ और उनकी परेशानियों को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। रेलवे ने बिलासपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले जांजगीर-नैला स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के काम के कारण पहले निरस्त की गई 14 यात्री ट्रेनों को फिर से बहाल (Restore) कर दिया है।
19 अप्रैल से 22 अप्रैल तक बहाल रहेंगी ट्रेनें
दरअसल, जांजगीर-नैला स्टेशन पर इंटरलॉकिंग (NI) का अहम कार्य चल रहा था, जिसके चलते कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन अस्थाई तौर पर रोक दिया गया था।
- लेकिन अब गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की सुविधा और मांग को देखते हुए इन 14 ट्रेनों का परिचालन आज यानी 19 अप्रैल 2026 से दोबारा शुरू कर दिया गया है।
- रेलवे प्रशासन के मुताबिक, इन ट्रेनों की बहाली फिलहाल 19 अप्रैल से शुरू होकर 22 अप्रैल तक जारी रहेगी।
इन मेमू और पैसेंजर ट्रेनों को किया गया है रिस्टोर
रेलवे द्वारा जारी की गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, जो ट्रेनें फिर से पटरियों पर लौटी हैं, उनकी सूची इस प्रकार है:
- 68737 (रायगढ़-बिलासपुर मेमू): 19 अप्रैल से 22 अप्रैल तक
- 68738 (बिलासपुर-रायगढ़ मेमू): 19 अप्रैल से 22 अप्रैल तक
- 68736 (बिलासपुर-रायगढ़ मेमू): 19 अप्रैल से 21 अप्रैल तक
- 68735 (रायगढ़-बिलासपुर मेमू): 20 अप्रैल से 22 अप्रैल तक
- 68746 (रायपुर-गेवरारोड मेमू): 19 अप्रैल से 21 अप्रैल तक
- 68745 (गेवरारोड-रायपुर मेमू): 20 अप्रैल से 22 अप्रैल तक
- 58204 (रायपुर-कोरबा पैसेंजर): 19 अप्रैल से 21 अप्रैल तक
- 58203 (कोरबा–रायपुर पैसेंजर): 20 अप्रैल से 22 अप्रैल तक
- 68734 (बिलासपुर–गेवरारोड मेमू): 19 अप्रैल से 22 अप्रैल तक
- 68733 (गेवरारोड–बिलासपुर मेमू): 19 अप्रैल से 22 अप्रैल तक
- 68732 (बिलासपुर–कोरबा मेमू): 19 अप्रैल से 22 अप्रैल तक
- 68731 (कोरबा–बिलासपुर मेमू): 19 अप्रैल से 22 अप्रैल तक
- 68861 (गोंदिया –झारसुगुड़ा मेमू): 19 अप्रैल से 22 अप्रैल तक
- 68862 (झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू): 19 अप्रैल से 22 अप्रैल तक
हसदेव एक्सप्रेस में भी हुआ बदलाव
इसके अलावा शॉर्ट टर्मिनेटेड ट्रेनों के परिचालन में भी यात्रियों को सुविधा दी गई है। 19 से 22 अप्रैल 2026 तक कोरबा-रायपुर-कोरबा रूट पर चलने वाली हसदेव एक्सप्रेस (18250/18249 और 18252/18251) अब निर्धारित समय तक फिर से एक्सप्रेस बनकर पटरी पर दौड़ेगी।
यात्री अपनी सुविधा के अनुसार अब इन बहाल की गई ट्रेनों में यात्रा कर सकते हैं, जिससे गर्मी के इस सीजन में उन्हें आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।
