Gold Silver Rate Today;शादियों के सीजन के बीच गहने और जेवर खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। भारतीय सर्राफा बाजारों में बुधवार, 22 अप्रैल को सोने और चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ रहे दामों के बाद आज की इस गिरावट ने खरीदारों को थोड़ी राहत दी है। आज सोने के भाव में प्रति 10 ग्राम 105 रुपये की गिरावट आई है, वहीं चांदी प्रति किलो 836 रुपये तक सस्ती हो गई है। आइए जानते हैं आईबीजेए (IBJA) द्वारा जारी किए गए 14 से लेकर 24 कैरेट गोल्ड के एकदम लेटेस्ट रेट।
24, 22 और 18 कैरेट सोने का ताजा भाव
सर्राफा बाजार में गिरावट के बाद आज सोने और चांदी की नई कीमतें इस प्रकार हैं:
- 24 कैरेट सोना: आज 105 रुपये की गिरावट के बाद 24 कैरेट सोने का भाव 152250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।
- चांदी: चांदी के रेट में 836 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, जिसके बाद अब एक किलो चांदी का रेट 249677 रुपये हो गया है।
- 22 कैरेट गोल्ड: जेवर बनाने के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट गोल्ड के भाव में आज 96 रुपये की कमी आई है। इसके बाद इसका रेट 139461 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। (ध्यान दें: इस पर जीएसटी अलग से लगेगा)
- 18 कैरेट गोल्ड: 18 कैरेट सोने का रेट भी आज 78 रुपये सस्ता हुआ है और अब इसकी कीमत 114188 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है।
14 और 23 कैरेट गोल्ड के रेट
- 23 कैरेट गोल्ड की कीमत आज 105 रुपये टूटकर 151640 रुपये पर आ गई है।
- 14 कैरेट गोल्ड की बात करें तो इसकी कीमत 62 रुपये कम होकर 89066 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है।
ऑल टाइम हाई से कितना सस्ता मिल रहा सोना?
अगर हम रिकॉर्ड स्तर से आज के भाव की तुलना करें, तो आईबीजेए रेट के मुताबिक सोना अब सर्राफा मार्केट के अपने ऑल टाइम हाई 176121 रुपये से 23871 रुपये सस्ता मिल रहा है। दूसरी ओर, चांदी के भाव में अपने ऑल टाइम हाई से 136256 रुपये की भारी गिरावट दर्ज की जा चुकी है। युद्ध और भू-राजनीतिक तनाव के बीच सोने-चांदी के भाव में लगातार अस्थिरता बनी हुई है।
वायदा बाजार (MCX) का हाल और एक्सपर्ट्स की राय
सर्राफा मार्केट के उलट वायदा बाजार यानी एमसीएक्स (MCX) पर आज दोपहर के वक्त तेजी देखने को मिली। एमसीएक्स पर सोने का वायदा भाव 1.18 प्रतिशत चढ़कर 153456 रुपये पर ट्रेड कर रहा था, जबकि चांदी में 2.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ यह 250100 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी।
केडिया कमोडिटिज के प्रेसिडेंट अजय केडिया के अनुसार, जियो-पॉलिटिकल टेंशन के चलते सोने-चांदी में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। उनका मानना है कि अगर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सीजफायर जारी रहता है, तो चांदी 2.55 लाख के लेवल को टच कर सकती है, जबकि सोना भी 1.58 लाख से 1.60 लाख रुपये तक का लेवल दिखा सकता है।
