बिहार कोकिला शारदा सिन्हा पंचतत्व में विलीन

पटना। ‘बिहार कोकिला’ के नाम से विख्यात और प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा आज यहां पंचतत्व में विलीन हो गईं। 72 वर्षीय शारदा सिन्हा का मंगलवार रात नई दिल्ली के भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया था।

नई दिल्ली से शारदा सिन्हा का पार्थिव शरीर बुधवार को राजेंद्र नगर स्थित उनके आवास पर लाया गया। आज सुबह बिहार की राजधानी के गुलाबी घाट में उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र अंशुमान ने मुखाग्नि दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने परिवार के सदस्यों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *