शतरंज खेल के नए बादशाह बने डी गुकेश, सबसे कम उम्र में रचा इतिहास

D Gukesh World Champion: 18 वर्षीय डी गुकेश ने इतिहास रच दिया है। गुकेश शतरंज के नए बादशाह बन गए हैं। उन्होंने डिंग लिरेन को हराकर विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है। गुकेश ने 14वीं बाजी में लिरेन को हराकर विश्व चैंपियन का खिताब जीता। गुकेश का प्रदर्शन कमाल का रहा और उनकी हर चाल से लिरेन मात खा गए। गुकेश से पहले भारत की ओर से यह उपलब्धि सिर्फ विश्वनाथन आनंद ही हासिल कर पाए हैं। पिछली बार लिरेन ने इस खिताब पर कब्जा किया था, लेकिन इस साल गुकेश ने लिरेन के खिताब बचाने के सुनहरे सपने को चकनाचूर कर दिया।

विश्व शतरंज चैंपियनशिप में गुकेश ने रचा इतिहास

महज 18 साल की उम्र में डी गुकेश ने देश को अपने ऊपर गर्व करने का ऐतिहासिक पल दिया है। गुकेश ने विश्व शतरंज चैंपियनशिप में इतिहास रच दिया है। गुकेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 14वीं बाजी में मौजूदा चैंपियन डिंग लिरेन को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। गुकेश विश्वनाथन आनंद के खिलाफ शतरंज के खेल में विश्व चैंपियन बनने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

Bareilly News:नाबालिग प्रेमी युगल ने शादी के लिए लगाए फर्जी दस्तावेज, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *