सूर्यकांत राठौर होंगे रायपुर नगर निगम के नए सभापति

सूर्यकांत राठौर, रायपुर नगर निगम, सभापति, भा.ज.पा. पार्षद दल, एकात्म परिसर, सर्वसम्मति, निर्विरोध चयन, धर्मलाल कौशिक, नगर निगम मुख्यालय,Suryakant Rathore, Raipur Municipal Corporation, Chairman, BJP Councillors' Group, Ekatm Parisar, Unanimous consensus, Unopposed selection, Dharmlal Kaushik, Municipal Corporation Headquarters,

रायपुर। रायपुर नगर निगम के नए सभापति के रूप में भाजपा के सीनियर पार्षद सूर्यकांत राठौर का नाम तय किया गया है। भाजपा पार्षद दल की बैठक एकात्म परिसर में हुई, जहां राठौर को सर्वसम्मति से सभापति पद के लिए प्रत्याशी घोषित किया गया। इसके बाद सभी भाजपा पार्षद नगर निगम मुख्यालय के लिए रवाना हो गए, जहां सभापति चुनाव की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

रायपुर नगर निगम में इस बार भाजपा को पूर्ण बहुमत प्राप्त है। भाजपा के 61 पार्षद हैं, जबकि कांग्रेस के 7 और 3 निर्दलीय पार्षद हैं। भाजपा के 1 निर्दलीय पार्षद को शामिल करने के बाद अब 61 भाजपा पार्षद निगम में हैं। ऐसे में सूर्यकांत राठौर के निर्विरोध सभापति बनने की संभावना जताई जा रही है।

सभापति चुनाव के पर्यवेक्षक धरमलाल कौशिक ने कहा कि भाजपा पार्षद दल की बैठक में सर्वसम्मति से राठौर का नाम तय किया गया है। इसके बाद नगर निगम मुख्यालय में निर्वाचन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके साथ ही अपील समिति के लिए भी नाम तय किए गए हैं और एमआईसी व जोन के नाम अगले दिनों में तय किए जाएंगे।