उत्तर भारत में बढ़ती ठंड के बीच कई राज्यों में बारिश की चेतावनी, दिल्ली से बिहार तक मौसम का हाल

North India weather, Delhi pollution, snowfall, IMD alert, Bihar cold wave, Uttar Pradesh weather, Himachal snow, Tamil Nadu rain, Karnataka rain, winter forecast India, Delhi NCR cold,

दिल्ली। उत्तर भारत में सर्दी ने पूरी तरह दस्तक दे दी है। पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ा दी है। सुबह और शाम के समय ठंडी हवाएं चल रही हैं, जबकि दिन में धूप लोगों को थोड़ी राहत दे रही है। दूसरी ओर, दक्षिण भारत में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन अगले दो दिनों तक ठंडी हवाएं चलेंगी जिससे सर्दी का एहसास और बढ़ेगा। राजधानी में प्रदूषण का स्तर भी खतरनाक बना हुआ है, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है।

उत्तर प्रदेश में भी ठंड ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने बताया कि राज्य में मौसम सामान्य रहेगा, हालांकि सुबह और रात के समय ठंड और कोहरा बढ़ सकता है। अभी किसी भी जिले में घना कोहरा छाने की संभावना नहीं है।

बिहार में भी तापमान में गिरावट देखी जा रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में राज्य में ठंड और कोहरे की शुरुआत हो जाएगी। कुछ इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।

वहीं, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी जारी है। बर्फ की चादर से ढकी पहाड़ियां सर्दी के मौसम की खूबसूरती तो बढ़ा रही हैं, लेकिन इसका असर मैदानी राज्यों में भी महसूस हो रहा है।

दक्षिण भारत में तमिलनाडु और कर्नाटक में लगातार भारी बारिश हो रही है। आईएमडी ने अगले दो दिनों तक इन राज्यों में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी दी है।