रायपुर ।
संत शिरोमणि बाबा गुरुघासीदास की जयंती के अवसर पर गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी द्वारा डॉ दीना नाथ यादव “संत गुरु घासीदास रत्न” अलंकरण से सम्मानित किया गया।अकादमी द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय अलंकरण समारोह में डॉ दीना नाथ यादव विभागाध्यक्ष समाजकार्य विभाग, मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर को अकादमिक जगत में संत गुरुघासीदास बाबा के विचार, दर्शन व संत परंपरा को अध्ययन अध्यापन प्रक्रिया शामिल कर समाज कार्य पाठ्यक्रम में शामिल किया गया। डॉ यादव बचपन से ही संत बाबा गुरुघासीदास परंपरा और सांस्कृतिक विचारों से जुड़े रहे हैं। इसक्रम में उन्होंने संत विचार को इस अभिनव पहल और लेखन हेतु शामिल करते हुए बाल अधिकार पर उत्कृष्ट लेखन व एक प्रोफेसर के रूप में मैट्स विश्वविद्यालय में MSW (मास्टर ऑफ सोशल वर्क) व BSW (बैचलर ऑफ सोशल वर्क) कोर्स में बाबा गुरुघासीदास के सामाजिक सांस्कृतिक विचार और उनके क्रांतिकारी सामाजिक उत्थान को पाठ्यक्रम में शामिल कर अध्ययन अध्यापन कराया जा रहा है। राज्य में समाज सेवा के क्षेत्र पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय लेखकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ छत्तीसगढ़ के संत गुरुघासीदास बाबा, ममतामई मिनीमाता, पद्मश्री फूलबासन बाई, धर्मपाल शाइनी जैसे वरिष्ठ समाज सुधारक, सामाजिक कार्यकर्ताओं के कार्यपद्धति को पढ़ाया जा रहा। इससे भारतीय ज्ञान परंपरा को और सृजित कर उन्नत बनाया जा सके। समाजकार्य स्नातक व स्नातकोत्तर कोर्स माध्यम से अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय के साथ छत्तीसगढ़ के विचारक और समाज सेवक के बारे में विस्तृत जानकारी मिलेगी साथ ही उनका फील्ड अध्ययन भी कराया जाएगा। जिसका सीधा लाभ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को होगा। चूंकि समाजकार्य के पाठ्यक्रम सैध्दांतिक के साथ साथ व्यवहारिक अवलोकन और अध्ययन को भी महत्व देता है।इस अवसर पर डॉ यादव ने बताया कि मैट्स विश्वविद्यालय भारतीय ज्ञान परंपरा के अंतर्गत भारत के सभी संत विचारकों व सामाजिक कार्यकर्ताओं के उत्कृष्ट योगदान को पाठ्यक्रम में शामिल किया जा रहा है। जिससे सर्बल्टन समाजकार्य को उन्नत बनाया जा सके।गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, छत्तीसगढ़ संत गुरुघासीदास बाबा के विचार संग्रहण और साहित्य लेखन व प्रसार के लिए अग्रणी रूप से कार्य कर रही है। संत परंपरा व विचार को प्रसारित करने वाले बुद्धिजीवी लेखक सामाजिक कार्यकर्ताओं को उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित भी करती है। इस अलंकरण समारोह में संत शिरोमणि बाबा गुरुघासीदास जी के विचारों को बढ़ावा देने और उनके आदर्शों को जीवंत रखने के लिए डॉ दीना नाथ यादव को उपस्थित समाज के सभी लोगों ने बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
