क्रिएटर के बिना अनुमति के नहीं कर सकते इंस्टाग्राम रील्स डाउनलोड , टूटे है ये नियम 

 इंस्टाग्राम पर अक्सर ऐसी रील्स दिख जाती हैं जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है, लेकिन हर बार उस प्रोफाइल पर जाना संभव नहीं होता। साथ ही, किसी दूसरे की रील को बिना अनुमति डाउनलोड करना या शेयर करना इंस्टाग्राम की पॉलिसी के खिलाफ है, जिससे अकाउंट पर कार्रवाई भी हो सकती है। ऐसे में हम आपको कुछ ‘लीगल और सुरक्षित तरीके’ बता रहे हैं।

दूसरों की रील्स डाउनलोड करना क्यों है गलत?

इंस्टाग्राम के नियमों के मुताबिक, किसी भी यूज़र की रील को उसकी इजाज़त के बिना डाउनलोड या रिपोस्ट करना नियमों का उल्लंघन है। ऐसा करने पर आपका अकाउंट सस्पेंड या ब्लॉक भी किया जा सकता है, इसलिए हमेशा प्लेटफॉर्म की गाइडलाइंस का पालन करना जरूरी है।

अपनी बनाई रील्स ऐसे करें डाउनलोड

अगर आपने खुद कोई रील बनाई है, तो उसे डाउनलोड करना पूरी तरह से वैध है।

इसके लिए:

  • अपनी रील खोलें
  • ऊपर दिए गए थ्री-डॉट मेनू पर टैप करें
  • डाउनलोड ऑप्शन चुनें
  • इसके बाद आपकी रील सीधे आपके फोन में सेव हो जाएगी।
  • पसंदीदा रील्स को सेव करने का आसान तरीका

अगर आप किसी रील को बाद में देखना चाहते हैं, तो इंस्टाग्राम का ‘सेव फीचर’ सबसे अच्छा विकल्प है। रील के नीचे दिए गए ‘बुकमार्क आइकनपर’ टैप करके आप उसे अपने अकाउंट में सेव कर सकते हैं। यह तरीका पूरी तरह से लीगल है और इसके लिए किसी अनुमति की जरूरत नहीं होती।

डाउनलोड के लिए क्रिएटर से लें अनुमति

अगर आप किसी दूसरी रील को डाउनलोड करना चाहते हैं, तो सबसे सही तरीका है क्रिएटर से संपर्क करना। आप उनसे:

  • डाउनलोड की अनुमति मांग सकते हैं
  • ओरिजिनल फाइल की रिक्वेस्ट कर सकते हैं

अगर आप क्रेडिट देने को तैयार हैं, तो कई क्रिएटर खुशी-खुशी अपनी फाइल शेयर कर देते हैं। इससे आप नियमों का उल्लंघन किए बिना रील डाउनलोड कर सकते हैं।