Akash Singh Note Celebration: आकाश सिंह की ‘पर्ची’ पर भड़के अंबाती रायडू और डेल स्टेन, जमकर लगाई क्लास

Akash Singh Note Celebration

Akash Singh Note Celebration:आईपीएल 2026 में 15 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में लखनऊ के आकाश सिंह ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने अपने पहले ही मैच में 26 रन देकर 3 विकेट झटके। लेकिन इस शानदार प्रदर्शन से ज्यादा चर्चा उनके विकेट लेने के बाद किए गए ‘पर्ची सेलिब्रेशन’ (Note Celebration) की हो रही है। उनके इस जश्न मनाने के तरीके पर पूर्व क्रिकेटर्स डेल स्टेन, अंबाती रायडू और मिचेल मैक्लेनघन ने कड़ी आपत्ति जताई है।

आकाश ने निकाली पर्ची, लिखा था अक्की ऑन फायर चेन्नई के खिलाफ अपना पहला मैच खेल रहे तेज गेंदबाज आकाश सिंह ने जैसे ही रुतुराज गायकवाड़ को आउट किया, उन्होंने अपनी जेब से एक मुड़ी हुई पर्ची निकाली और उसे कैमरों की तरफ दिखाया। इस पर्ची पर लिखा था अक्की ऑन फायर आकाश जानता है कि टी 20 मैच में विकेट कैसे लेते हैं। संजू सैमसन का विकेट लेने के बाद भी उन्होंने इसी पर्ची को दिखाकर जश्न मनाया।

रायडू और मैक्लेनघन ने बताया बकवास, बैन की मांग आकाश सिंह के इस सेलिब्रेशन पर ईएसपीएन क्रिकइन्फो के शो में बात करते हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायडू भड़क गए। रायडू ने इसे बिल्कुल बकवास और कूड़ा बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्ची लेकर मैदान पर आने पर पूरी तरह से बैन लगा देना चाहिए। वहीं न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल मैक्लेनघन ने भी आकाश की आलोचना करते हुए कहा कि आपने अभी 4 मैच खेले हैं और आपको लगता है कि आपके बहुत सारे हेटर्स हैं। यह रवैया बहुत ही अजीब है।

डेल स्टेन ने भी लगाई क्लास दक्षिण अफ्रीका के महान तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आकाश के इस ट्रेंड की निंदा की। स्टेन ने लिखा कि अब कागज को दूर रखने का समय आ गया है। यह अब ट्रेंड में नहीं है और सच कहूं तो यह कभी ट्रेंड में था ही नहीं।

आकाश सिंह ने दी सफाई अपने इस वायरल सेलिब्रेशन पर मैच के बीच में ही आकाश सिंह ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि यह पर्ची उन्हें मैच के दौरान मोटिवेट करती है। आकाश ने कहा कि अगर कोई चीज उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने और फोकस बनाए रखने में मदद करती है, तो वह उसे जरूर करेंगे।