शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत: सेंसेक्स 70 अंक चढ़ा

मुंबई। घरेलू शेयर बाजार (stock market) ने शुक्रवार को हल्की बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की।

बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी-50 दोनों शुरुआती कारोबार में हरे निशान पर खुले, हालांकि आईटी शेयरों में कमजोरी के चलते बाजार पर दबाव बना रहा।

निवेशक अमेरिकी बाजारों, वैश्विक भू-राजनीतिक घटनाक्रम और कंपनियों के तिमाही नतीजों पर नजर बनाए हुए हैं।

निफ्टी बढ़त के साथ खुली

एनएसई के अनुसार, निफ्टी-50 सुबह 9:15 बजे 44 अंक यानी 0.18% की बढ़त के साथ 24,361.45 पर खुला।

पिछले कारोबारी (stock market)  सत्र में यह 24,317.15 पर बंद हुआ था।

वहीं बीएसई सेंसेक्स 70.51 अंक यानी 0.09% की बढ़त लेकर 77,998.66 पर खुला, जबकि पिछले दिन इसका बंद स्तर 77,928.15 अंक था।

विदेशी मुद्रा बाजार में भी भारतीय रुपये ने मजबूती दिखाई।

रुपया पिछले बंद भाव 95.68 के मुकाबले 29 पैसे मजबूत होकर 95.39 प्रति डॉलर पर खुला।

वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।

डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल फ्यूचर्स 1.24% टूटकर 82.35 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता दिखा।

इन कंपनी के शेयरों में तेजी

शुरुआती कारोबार में बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एटरनल (पूर्व में जोमैटो), श्रीराम फाइनेंस और जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली।

दूसरी ओर आईटी सेक्टर में बिकवाली (stock market)  का दबाव बना रहा। इन्फोसिस, टीसीएस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा और विप्रो के शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आए।

विश्लेषकों का मानना है कि वैश्विक संकेतों और विदेशी निवेशकों की गतिविधियों के बीच बाजार फिलहाल सीमित दायरे में कारोबार कर सकता है।

आने वाले कारोबारी सत्रों में कॉर्पोरेट नतीजे, वैश्विक आर्थिक संकेतक और विदेशी बाजारों का रुख निवेशकों की रणनीति तय करने में अहम भूमिका निभाएगा।