Apple के नए MacBook Pro और iMac लॉन्च, M6 चिप के साथ 24 घंटे की बैटरी

नई दिल्ली। Macbook Pro and iMac With M6 Chip: ऐपल ने अपने प्रो एंड टेल इवेंट से ठीक पहले बड़ा सरप्राइज देते हुए अपने नए लाइनअप का ऐलान कर दिया है। सोमवार को आईपैड मिनी से पर्दा उठाने के बाद मंगलवार को ऐपल ने M6 चिप के साथ 14-इंच मैकबुक प्रो और ऑल-इन-वन आईमैक को पेश कर दिया है। नए मैकबुक प्रो में पूरे 24 घंटे की जबर्दस्त बैटरी लाइफ, वाई-फाई 7 और ब्लूटूथ 6 जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स को शामिल किया गया है।

वहीं, नए आईमैक को बेहतर AI फीचर्स और रंगों के साथ उतारा गया है। दोनों ही डिवाइस 28 अक्टूबर से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होंगे, जबकि इनकी बिक्री 6 नवंबर से शुरू होगी।

ऐपल ने पेश किया M6 चिपसेट
ऐपल ने अपने नए मैकबुक प्रो और ऑल-इन-वन आईमैक को लेटेस्ट M6 चिपसेट के साथ उतारा है। नई M6 चिप में 12-कोर सीपीयू और 12-कोर जीपीयू दिया गया है। M5 के मुकाबले M6 चिप 30 फीसदी तेज ग्राफिक्स और 25 फीसदी तक तेज एआई वर्कलोड संभालने में सक्षम है।

वहीं पुराने मॉडल्स की बात करें, तो यह M1 मैकबुक प्रो के मुकाबले में एलएलएम प्रॉम्ट-प्रोसेसिंग में 13 गुना तेज है, जबकि M5 मॉडल की तुलना में 1.3 गुना बेहतर परफॉर्मेंस दे सकता है।

नए Macbook Pro 14 inch की कीमत और फीचर्स
नया 14-इंच मैकबुक प्रो 1,999 डॉलर की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत 2,39,900 रुपये हैं। इसे स्पेस ब्लैक और सिल्वर रंगों में खरीदा जा सकता है।
इसके बेस मॉडल में आपको 16GB यूनिफाइड मेमोरी मिलती है, जिसे 32GB तक कस्टमाइज कराया जा सकता है। इसमें 170GB प्रति सेकंड का मेमोरी बैंडविड्थ दिया गया है, जो M5 के 153GB प्रति सेकंड से ज्यादा है।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें तीन थंडरबोल्ट 4 पोर्ट, एचडीएमआई, मैगसेफ 3, HSXC कार्ड स्लॉट और हेडफोन जैक दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें 12 MP का कैमरा और सिर्फ 30 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज करने वाली फास्ट चार्जिंग मिल जाती है।

M6 चिप वाले 24-इंच iMac की कीमत और फीचर्स
iMac 24 inch डेस्कटॉप यूजर्स को ध्यान में रखते हुए ऐपल ने 24-इंच 4.5K रेटिना डिस्प्ले वाला आईमैक भी पेश किया है।ऐपल ने भारत में M6 चिप वाले नए 24-इंच iMac को दो मुख्य कॉन्फ़िगरेशन में उतारा है। 10-कोर सीपीयू और 10-कोर जीपीयू वाले बेस मॉडल की शुरुआती कीमत 1,74,900 रुपये रखी गई है। वहीं, ज्यादा पावरफुल 12-कोर सीपीयू और 12-कोर जीपीयू वाले मॉडल को 1,99,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है।

कॉलेज के छात्रों और शिक्षकों के लिए ऐपल एजुकेशन सेविंग्स के तहत विशेष छूट दे रहा है। एजुकेशन डिस्काउंट के साथ 10-कोर मॉडल को 1,68,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, 12-कोर मॉडल एजुकेशन ऑफर के तहत 1,87,900 रुपये में उपलब्ध होगा। इसे आप नीले, हरे, गुलाबी, पीले, बैंगनी, नारंगी और सिल्वर जैसे 7 खूबसूरत रंगों में खरीद सकते हैं।

M4 मॉडल की तुलना में यह नया iMac 5 गुना तेज ऑन-डिवाइस एआई परफॉर्मेंस देता है। हर कोर में न्यूरल एक्सेलरेटर जोड़े जाने से रोजमर्रा के काम, मल्टीटास्किंग और 4K वीडियो एडिटिंग काफी आसान हो जाती है। यह नया डेस्कटॉप चार थंडरबोल्ट 4 पोर्ट, कलर-मैच्ड एक्सेसरीज और नए macOS 27 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ काम करता है।