श्रावणी मेला के अवसर दुर्ग-आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस का मनकठा स्टेशन में अस्थायी ठहराव की सुविधा 

रायपुर – 30 जुलाई 2026

श्रावणी मेला के अवसर पर बाबाधाम के दर्शन हेतु जाने वाले श्रद्धालुओं की विशेष सुविधा हेतु पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल के मनकठा रेलवे स्टेशन में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली गाड़ी संख्या 13287/13288 दुर्ग-आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस का अस्थायी ठहराव की सुविधा दिनांक 30 जुलाई 2026 से 28 अगस्त 2026 तक दी गई है ।
विवरण इस प्रकार है –
👉 दिनांक 30 जुलाई 2026 से 28 अगस्त 2026 तक 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस मनकठा रेलवे स्टेशन में ठहराव के साथ चलेगी । यह गाड़ी मनकठा स्टेशन 04.11 बजे पहुंचेगी तथा 04.13 बजे रवाना होगी ।

👉 दिनांक 30 जुलाई 2026 से 28 अगस्त 2026 तक 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस मनकठा रेलवे स्टेशन में ठहराव के साथ चलेगी। यह गाड़ी मनकठा स्टेशन 22.37 बजे पहुंचेगी तथा 22.39 बजे रवाना होगी ।