दिल्ली। देश और दुनिया के कारोबारी माहौल के बीच गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार (stock market) दबाव में खुला।
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 350 अंकों से अधिक टूट गया, जबकि निफ्टी 24,000 के स्तर से नीचे फिसल गया। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिला।
कर्ज वितरण में मजबूत बढ़ोत्तरी
इसी बीच भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपनी ताजा स्टेट ऑफ द इकोनॉमी रिपोर्ट (stock market) में कहा है कि देश में बैंकिंग प्रणाली में बेहतर तरलता (Liquidity) के कारण कर्ज वितरण में मजबूत बढ़ोतरी हो रही है।
वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है और विदेशी निवेश का प्रवाह भी स्थिर बना हुआ है।
इन कंपनियों के शेयरों में दिखा उतार चढ़ाव
शेयर बाजार में आज एचसीएल टेक, डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज, एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी, आईआईएफएल फाइनेंस, टैनला प्लेटफॉर्म्स और ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज समेत कई कंपनियों के शेयर निवेशकों (stock market) की नजर में रहे। इन कंपनियों से जुड़े तिमाही नतीजे, निवेश और कारोबारी घोषणाओं के कारण इनमें उतार-चढ़ाव देखने को मिला।
निवेशकों के लिए आज एक और अहम दिन है। भारती एयरटेल, हीरो मोटोकॉर्प, इन्फो एज और जाइडस लाइफसाइंसेज सहित 43 कंपनियों के शेयर खरीदने का आज आखिरी मौका है। ये सभी शेयर शुक्रवार से एक्स-डिविडेंड हो जाएंगे, इसलिए आज खरीदने वाले निवेशकों को घोषित लाभांश (डिविडेंड) का फायदा मिलेगा।
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं
वहीं, देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। प्रमुख महानगरों में ईंधन के दाम स्थिर बने हुए हैं, हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों पर तेल कंपनियां लगातार नजर बनाए हुए हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की चाल फिलहाल भारतीय बाजार की दिशा तय करेंगे। ऐसे में निवेशकों को तिमाही नतीजों, वैश्विक संकेतों और आरबीआई की नीतियों पर नजर रखते हुए सोच-समझकर निवेश करने की सलाह दी जा रही है।
