टेंट कारोबारी-इवेंट कंपनी के 24 ठिकानों में छापा

जयपुर। जयपुर शहर में गुरुवार सुबह टेंट कारोबारी और इवेंट कंपनी से जुड़े व्यापारियों के यहां इनकम टैक्स की टीमों ने छापेमारी की। टीम सुबह करीब 7:30 बजे 24 से ज्यादा ठिकानों पर एक साथ पहुंची थी। अभी टीम व्यापारियों के घर, ऑफिसर और गोदाम में भी सर्च कर रही है। इनमें अधिकतर व्यापारी शादियों से जुड़े इवेंट करवाते हैं। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि इवेंट कंपनी और टेंट कारोबारी ग्राहकों से ऑफलाइन पैसा ले रहे थे। सर्च के दौरान कई जगह बिल बुक तक नहीं मिले हैं। कारो​बारियों के ऑनलाइन रिकॉर्ड को भी खंगाला जाएगा।

इनके ठिकानों पर जांच जारी है
  • तालुका टेंट
  • भावना चारण
  • प्रितेश शर्मा
  • आनंद खंडेलवाल
  • गुंजन सिंघल
  • जय ओबराय कैटर्स
  • अल्ट्रा वेडिंग इवेंट
इन इलाको में मारा गया छापा
  • बनीपार्क
  • झोटवाड़ा
  • वीकेआई
  • विद्याधर नगर
  • मालवीय नगर
  • राजा पार्क
  • आदर्श नगर