नयी दिल्ली। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को कहा कि कोई सदस्य बिल्ले लगाकर सदन में न आये। बिरला ने कहा कि नियम 349 के अनुसार किसी सदस्य को सदन में बिल्ले लगाकर नहीं आना चाहिये। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज के अलावा कोई भी सदस्य अन्य बिल्ला या बैच लगाकर सदन में नहीं आ सकता।
बिल्ले लगाकर कोई सदस्य सदन में न आये: बिरला