IPL 2026: पूरी तरह फिट हुए MS Dhoni, फिर भी वापसी से किया इनकार, CSK मैनेजमेंट से कही ये बड़ी बात

MS Dhoni Fitness Update

MS Dhoni Fitness Update:आईपीएल 2026 (IPL 2026) में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के करोड़ों फैंस अपने चहेते ‘थाला’ यानी महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को एक बार फिर मैदान पर चौके-छक्के जड़ते देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच धोनी की फिटनेस और उनकी वापसी को लेकर एक बहुत बड़ी और अहम खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एमएस धोनी अब अपनी चोट से पूरी तरह उबर चुके हैं और 100 प्रतिशत फिट हैं। लेकिन इसके बावजूद वह फिलहाल प्लेइंग 11 में वापसी नहीं कर रहे हैं। इसके पीछे की जो वजह सामने आई है, उसने एक बार फिर साबित कर दिया है कि धोनी को ‘कैप्टन कूल’ और सबसे बड़ा ‘टीम मैन’ क्यों कहा जाता है।

100 प्रतिशत फिट हुए ‘थाला’ धोनी

आईपीएल के इस सीजन की शुरुआत में धोनी कुछ फिटनेस समस्याओं से जूझ रहे थे, जिसके कारण वह मैचों से बाहर थे। मेडिकल टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही थी।

ताजा जानकारी के अनुसार, धोनी ने अपना रिहैब पूरा कर लिया है और उन्होंने अपनी पूरी फिटनेस वापस पा ली है। वह नेट्स पर जमकर पसीना बहा रहे हैं और बिना किसी तकलीफ के बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग का अभ्यास कर रहे हैं। फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद उनके फैंस को उम्मीद थी कि वह अगले ही मैच में मैदान पर उतरेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

टीम कॉम्बिनेशन न बिगाड़ने की दी सलाह

धोनी के मैदान पर न उतरने की असली वजह उनकी फिटनेस नहीं, बल्कि उनकी महान सोच है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूरी तरह फिट होने के बाद भी धोनी ने खुद चेन्नई सुपर किंग्स के टीम मैनेजमेंट और कप्तान रुतुराज गायकवाड़ से संपर्क किया। धोनी ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि फिलहाल टीम का विनिंग कॉम्बिनेशन बहुत अच्छा खेल रहा है और खिलाड़ी अपनी अपनी भूमिकाएं बखूबी निभा रहे हैं।

धोनी ने मैनेजमेंट से साफ कहा कि केवल उन्हें (धोनी को) प्लेइंग 11 में शामिल करने के लिए (To accommodate him) सेटल हो चुके टीम कॉम्बिनेशन को न छेड़ा जाए। जब तक टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है और किसी बदलाव की सख्त जरूरत नहीं है, तब तक वह बाहर ही बैठना पसंद करेंगे।

टीम हित को हमेशा रखा है सबसे आगे

यह पहली बार नहीं है जब महेंद्र सिंह धोनी ने अपने व्यक्तिगत हित से ऊपर टीम के हित को रखा हो। उनकी इस निस्वार्थ भावना की क्रिकेट जगत में जमकर तारीफ हो रही है। धोनी का मानना है कि युवाओं को ज्यादा से ज्यादा मौके मिलने चाहिए और टीम की लय नहीं टूटनी चाहिए। हालांकि, फैंस के लिए यह थोड़ी निराशाजनक खबर हो सकती है, लेकिन धोनी के इस फैसले ने एक बार फिर सभी का दिल जीत लिया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि टूर्नामेंट के आगे के अहम मुकाबलों में टीम की जरूरत पड़ने पर धोनी कब मैदान पर वापसी करते हैं।