West Bengal Re-polling:चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, पश्चिम बंगाल के 15 बूथों पर कल होगा पुनर्मतदान

West Bengal Re-polling

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मतदान के दौरान हुई गड़बड़ियों और अनियमितताओं की शिकायतों पर चुनाव आयोग (Election Commission) ने सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने दक्षिण 24 परगना जिले के 15 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान (Re-polling) कराने का बड़ा फैसला लिया है। ये मतदान केंद्र डायमंड हार्बर और मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत आते हैं।

कल सुबह 7 बजे से डाले जाएंगे वोट

चुनाव आयोग के निर्देशों के मुताबिक, इन सभी 15 संवेदनशील केंद्रों पर 2 मई को दोबारा मतदान कराया जाएगा। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू होगी, जो शाम 6 बजे तक चलेगी। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह फैसला मतदान के दौरान मिली शिकायतों, गड़बड़ी की आशंकाओं और स्थानीय अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है, ताकि चुनाव की निष्पक्षता बनी रहे।

किन बूथों पर होगा पुनर्मतदान?

जिन 15 बूथों पर दोबारा वोट डाले जाएंगे, उनमें 143-डायमंड हार्बर विधानसभा के 4 और 142-मगराहाट पश्चिम विधानसभा के 11 मतदान केंद्र शामिल हैं। चुनाव आयोग द्वारा जारी की गई बूथों की पूरी लिस्ट इस प्रकार है:

142- मगराहाट पश्चिम एसी के मतदान केंद्र:

  • 46: उत्तर ईयरपुर एफ.पी. स्कूल, कमरा नं. 2
  • 126: नाजरा एफ.पी. स्कूल, कमरा नंबर 1
  • 127: नाजरा एफ.पी. स्कूल, कमरा नंबर 2
  • 128: देउला एफ.पी. स्कूल, कमरा नंबर 1
  • 142: घोला नोयापारा गर्ल्स हाई मदरसा, कमरा नंबर 2
  • 214: एकतारा मलाया एफ.पी. स्कूल, कमरा नंबर 1
  • 215: एकतारा मलाया एफ.पी. स्कूल, कमरा नंबर 2
  • 216: एकतारा मलाया धोरा एफ.पी. स्कूल, कमरा नं. 1
  • 230: बहिरपुया कुरकुरिया एफ.पी. स्कूल, कमरा नंबर 1
  • 231: बहिरपुया कुरकुरिया एफ.पी. स्कूल, कमरा नं. 2
  • 232: बहिरपुया कुरकुरिया एफ.पी. स्कूल, कमरा नंबर 3

143- डायमंड हार्बर एसी के मतदान केंद्र:

  • 117: बागदा जूनियर हाई स्कूल
  • 179: चंदा एफ.पी. स्कूल, कमरा नंबर 2
  • 194: हरिदेवपुर एफ.पी. स्कूल
  • 243: रॉयनगर एफ.पी. स्कूल, कमरा नं. 2