West Bengal Election Results: ममता बनर्जी की बड़ी हार, TMC 100 सीटों के नीचे सिमटी, विपक्ष को लगा भारी झटका

West Bengal Election Results

West Bengal Election Results:West Bengal Election Results: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की करारी हार, INDIA गठबंधन को लगा बड़ा झटका

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे ममता बनर्जी और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के लिए एक बहुत बड़ा झटका साबित हुए हैं। जो पार्टी पिछले विधानसभा चुनावों में 215 सीटों के भारी बहुमत के साथ सत्ता में आई थी, वह इस बार 100 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है। इस करारी हार ने राज्य से लेकर राष्ट्रीय राजनीति तक हलचल मचा दी है।

विपक्षी दिग्गजों का समर्थन भी नहीं आया काम ममता बनर्जी को केंद्र में सत्ता पर काबिज बीजेपी के खिलाफ सबसे मजबूत चेहरों में से एक माना जाता था। उनके समर्थन में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव से लेकर बिहार में आरजेडी के युवा नेता तेजस्वी यादव तक खुलकर खड़े दिखाई दिए थे। लेकिन देश भर के कई बड़े विपक्षी नेताओं के समर्थन के बावजूद ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में अपनी सत्ता बचाने में पूरी तरह नाकाम रही हैं।

राष्ट्रीय स्तर पर विपक्ष को भारी नुकसान राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह हार केवल टीएमसी की नहीं है, बल्कि इसका सीधा असर राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी दलों के प्रभाव पर पड़ेगा। साल 2024 के लोकसभा चुनावों में केंद्र की मोदी सरकार और बीजेपी के खिलाफ बने इंडिया ब्लॉक (INDIA Bloc) के सबसे बड़े चेहरों के तौर पर ममता बनर्जी को देखा जाता था।

विपक्षी गठबंधन में ममता का था बड़ा कद आपको बता दें कि यह ममता बनर्जी ही थीं, जिन्होंने लालू प्रसाद यादव और उस समय विपक्षी गुट में रहे नीतीश कुमार को विपक्षी गठबंधन की पहली बैठक पटना में आयोजित करने की अहम सलाह दी थी। उनकी इस सलाह को सर्वसम्मति से माना भी गया था और इंडिया ब्लॉक की पहली बैठक पटना में ही हुई थी। लेकिन अब अपने ही गढ़ में मिली इस अप्रत्याशित हार के बाद विपक्षी खेमे में नेतृत्व और भविष्य की रणनीति को लेकर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।