- हॉटस्पॉट के जरिए नहीं मिलेगा 5G डेटा
एयरटेल के अनलिमिटेड 5G प्लान एक बार फिर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे स्क्रीनशॉट्स के बाद कई यूजर्स ने दावा किया है कि कंपनी के 5G प्लान में कुछ ऐसी शर्तें हैं, जिनकी जानकारी अधिकांश ग्राहकों को नहीं होती। इसके बाद “Unlimited 5G” ऑफर को लेकर बहस तेज हो गई है।
एयरटेल की शर्तों के अनुसार, अनलिमिटेड 5G डेटा का इस्तेमाल केवल उसी मोबाइल फोन में किया जा सकता है, जिसमें संबंधित प्लान सक्रिय है। यदि कोई ग्राहक मोबाइल हॉटस्पॉट ऑन कर लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्ट टीवी या किसी अन्य डिवाइस पर इंटरनेट चलाना चाहता है, तो अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ नहीं मिलेगा। यानी 5G डेटा शेयरिंग की अनुमति नहीं है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए स्क्रीनशॉट
यह मामला तब सामने आया जब कुछ एक्स (पूर्व में ट्विटर) यूजर्स ने एयरटेल के आधिकारिक नियमों और शर्तों का स्क्रीनशॉट साझा किया। इनमें स्पष्ट रूप से उल्लेख है कि अनलिमिटेड 5G डेटा केवल व्यक्तिगत उपयोग के लिए है और इसे हॉटस्पॉट के माध्यम से दूसरे डिवाइस के साथ साझा नहीं किया जा सकता। इसके बाद कई यूजर्स ने सवाल उठाए कि प्लान का प्रचार करते समय इन शर्तों को प्रमुखता से क्यों नहीं बताया जाता।
300GB डेटा लिमिट की भी चर्चा
कुछ यूजर्स का कहना है कि एयरटेल के कुछ प्रीपेड प्लान में “Unlimited 5G” का दावा किया जाता है, लेकिन 30 दिनों की अवधि में लगभग 300GB तक ही हाई-स्पीड डेटा उपयोग की सीमा लागू होती है। इसके बाद अधिक उपयोग को व्यावसायिक (Commercial) इस्तेमाल माना जा सकता है। इस दावे के बाद सोशल मीडिया पर यह सवाल उठने लगे कि यदि डेटा पर सीमा तय है, तो इसे पूरी तरह “अनलिमिटेड” कहना कितना उचित है।
जियो से अलग है नियम
जहां रिलायंस जियो अपने पात्र 5G प्लान्स में कई मामलों में हॉटस्पॉट के जरिए भी 5G डेटा इस्तेमाल की सुविधा देती है, वहीं एयरटेल की शर्तें अलग हैं। ऐसे में ग्राहकों के लिए किसी भी प्ल
