Education News: CGBSE 10th Result 2026 घोषित, इशिका बाला और नमन कुमार ने किया टॉप, देखें पूरी टॉपर लिस्ट

CGBSE 10th Topper List 2026

CGBSE 10th Topper List 2026:छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE), रायपुर ने हाई स्कूल यानी कक्षा 10वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। 29 अप्रैल 2026 को जारी हुए इस रिजल्ट के साथ ही प्रदेश के लाखों छात्र-छात्राओं का लंबा इंतजार खत्म हो गया है। इस साल भी मेरिट लिस्ट में लड़के और लड़कियों दोनों ने अपना दबदबा कायम रखा है। छात्र अपना परीक्षा परिणाम और टॉपर्स की पूरी लिस्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

10वीं के टॉपर्स: इशिका और नमन ने मारी बाजी

इस वर्ष कक्षा 10वीं की परीक्षा में छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है।

  • परीक्षा में इशिका बाला और नमन कुमार खूटियां ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया है। दोनों ने संयुक्त रूप से 99.17 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
  • दूसरे स्थान पर लिव्यांश देवंगन रहे, जिन्होंने 99 प्रतिशत अंकों के साथ मेरिट में अपनी जगह पक्की की।
  • तीसरे पायदान पर रिया केवट, हेमलता पटेल और तिपेश प्रसाद यादव ने कब्जा जमाया है, जिन्होंने 98.83 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं की टॉप-5 मेरिट लिस्ट

बोर्ड द्वारा जारी की गई आधिकारिक टॉप-5 मेरिट लिस्ट इस प्रकार है, जिसमें कुल 14 मेधावी छात्रों ने अपनी जगह बनाई है:

  • रैंक 1: इशिका बाला, नमन कुमार खूटियां (99.17%)
  • रैंक 2: लिव्यांश देवंगन (99%)
  • रैंक 3: रिया केवट, हेमलता पटेल, तिपेश प्रसाद यादव (98.83%)
  • रैंक 4: अविनाश कुमार साहू, जयेंद्र जायसवाल, प्रवीण प्रजापति, जीवन समदर (98.67%)
  • रैंक 5: कालिंदी पटेल, मेधा चंद्रा, जतिन कुमार नरेति, युवराज (98.50%)

कहां और कैसे देखें अपना रिजल्ट?

छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं इस साल 21 फरवरी से 13 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं। जिन छात्रों ने अब तक अपना रिजल्ट चेक नहीं किया है, वे CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाकर अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज कर सीधे अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

राज्य सरकार की ओर से स्टेट टॉपर्स और अन्य अव्वल स्टूडेंट्स को जल्द ही सम्मानित किया जाएगा। वहीं, जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, उनके लिए बोर्ड जल्द ही स्क्रूटनी (Scrutiny) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा।