AI Features in Smartphone:स्मार्टफोन बाजार में ग्राहकों की पसंद बहुत तेजी से बदल रही है। एक समय था जब नया फोन खरीदते समय लोग सबसे पहले कैमरा, बैटरी, प्रोसेसर और डिस्प्ले के स्पेसिफिकेशन्स देखते थे, लेकिन अब यह ट्रेंड पूरी तरह बदल चुका है। ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, अब भारतीय ग्राहकों का पूरा फोकस स्मार्टफोन में मौजूद आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस (AI) फीचर्स पर है।
89 प्रतिशत खरीदारों की पहली पसंद बना AI
काउंटरप्वाइंट रिसर्च (Counterpoint Research) और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट (Flipkart) ने मिलकर ‘स्मार्टफोन इनसाइट रिपोर्ट 2026’ जारी की है। इस रिपोर्ट में भारतीय कंज्यूमर्स की बदलती आदतों को लेकर कई बड़े खुलासे हुए हैं:
- रिपोर्ट के अनुसार, 89 प्रतिशत यूजर्स ने माना है कि स्मार्टफोन खरीदने के उनके फैसले को AI फीचर्स सबसे ज्यादा प्रभावित करते हैं।
- स्पेसिफिकेशन्स से आगे बढ़कर AI पर ध्यान देने वालों में युवाओं यानी जेन-जी (Gen-Z) की संख्या भी काफी ज्यादा है।
- AI की मदद से यूजर्स अपने रोजमर्रा के कामों, सर्चिंग और वॉयस असिस्टेंट को और भी ज्यादा आसान और बेहतर बना रहे हैं।
बजट फोन्स में भी आ रहे प्रीमियम AI फीचर्स
बाजार में गूगल के अलावा कई अन्य मोबाइल कंपनियां भी अपने खुद के AI मॉडल पेश कर रही हैं:
- सैमसंग: गैलेक्सी एआई (Galaxy AI) के साथ-साथ गूगल जेमिनी (Google Gemini) के फीचर्स को ऑप्टिमाइज करके दिया जा रहा है।
- मोटोरोला: कंपनी ने अपने स्मार्टफोन्स में मोटो एआई (Moto AI) को शामिल किया है।
- वीवो और शाओमी: इन कंपनियों के पास भी अपने बेहतरीन AI मॉडल मौजूद हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि जो प्रीमियम AI फीचर्स पहले केवल महंगे फोन्स तक सीमित थे, वे अब 15 से 20 हजार रुपये के बजट सेगमेंट वाले स्मार्टफोन्स में भी तेजी से मिल रहे हैं।
33 प्रतिशत लोग EMI पर ले रहे प्रीमियम फोन
इस रिपोर्ट में एक और दिलचस्प आंकड़ा सामने आया है। लगभग 33 प्रतिशत ग्राहक ऐसे हैं, जो महंगे और प्रीमियम स्मार्टफोन्स खरीदने के लिए आसान किस्तों (EMI) के विकल्प का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे साफ पता चलता है कि लोग एडवांस फीचर्स के लिए अपने बजट को भी अपग्रेड करने के लिए तैयार हैं।
